फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   38 couples reunited with fire

अग्नि के फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 38 जोड़े

Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
38 couples reunited with fire
बिलग्राम/हरपालपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रविवार को बिलग्राम और हरपालपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। बिलग्राम में 15 और हरपालपुर में 23 जोड़ों ने अग्नि के फेरे लेकर पूरे जीवन साथ रहने की कसम खाई।
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रभारी बीडीओ श्रद्धा पांडे की देखरेख में 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सबसे पहले बैंड बाजे के साथ वर पक्ष के लोग सामूहिक बारात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां आयोजकों और वधू पक्ष ने बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद पंडितों ने विधि विधान से 15 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू, बीडीओ श्रद्धा पांडेय और अन्य अधिकारियों ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें योजना के तहत उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में रविवार को सांडी, हरपालपुर, भरखनी तथा बावन ब्लॉक के 23 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार भेेंट किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए परिवार चलाना ही खासा संघर्ष भरा काम है, ऐसे में बेटियों का सम्मान के साथ विवाह कराना उनके लिए परेशानी भरा काम था।
सरकार ने न सिर्फ इस बात को जाना समझा, बल्कि बेटियों का विधि विधान से विवाह कराने का बीड़ा उठाया। कहा कि ऐसे आयोजनों से विवाह से दहेज समेत अन्य जुड़ी तमाम कुरीतियों पर अंकुश लगेगा। बीडीओ डॉ. संतोष वर्मा, एडीओ समाज कल्याण अभिषेक, एडीओ सहकारिता सूर्य प्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय, अमित पांडेय, अरुण चौहान, विपुल सिंह व मन्नूलाल वर्मा भी मौजूद रहे।
संडीला में एक दूजे के हुए 54 जोड़े
संडीला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 54 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें संडीला के 28 जोड़े, भरावन के 19 व बेंहदर के 7 जोड़े शामिल रहे।

समारोह में 46 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। 8 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह पढ़वाया। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे, बीडीओ सुधीर कुमार, एपीओ आलोक कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद, एडीओ कमल कांत, एडीओ प्रमोद, डॉ. विभा सिंह, अमृतलाल व अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed