फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   37th Battalion PAC wins titles in badminton and table tennis.

Kanpur News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस में 37वीं वाहिनी पीएसी ने जीता खिताब

Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
37th Battalion PAC wins titles in badminton and table tennis.
कानपुर। 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मेजबान 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के खिताब जीते। 15 से 17 जुलाई तक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ एवं 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं एवं 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर और 48वीं वाहिनी सोनभद्र से कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज को हराकर चैंपियनशिप और चल बैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं टेबल टेनिस के फाइनल में भी 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने 42वीं वाहिनी पीएसी को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन



समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी अनुभाग) अतुल शर्मा (आईपीएस) ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेनानायक बीबी चौरसिया, उपसेनानायक तनु उपाध्याय, सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेई, सुधाकर मिश्र, चंद्रेश्वर, रवेंद्र सिंह चौधरी, शिवांशु द्विवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में सदस्य शिवनारायण राजपूत, अनिरुद्ध सिंह पाल, आलोक मिश्रा, नीरज यादव समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed