फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   37 traders balence 145 crore

37 व्यापारियों पर 145 करोड़ रुपये की बकाएदारी

Fri, 16 Jan 2015 03:30 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 16 Jan 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
37 traders balence 145 crore
वाणिज्य कर विभाग ने अपने बड़े बकाएदारों की सूची जारी की है। इसमें कानपुर जोन के कुल 37 नाम शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर 145 करोड़ की बकाएदारी है। वाणिज्य कर कमिश्नर ने व्यापक पैमाने पर वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने यह भी कहा है कि जो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, उन्हें छोड़कर अन्य से वसूली की जाए। यदि वसूली संभव नहीं है तो फिर कुर्की या नीलामी की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई की  सूचना मुख्यालय को लगातार भेजी जाए। वहां भी इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि समय-समय पर समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन

----------------------
प्रमुख 15 व्यापारिक फर्में और उन पर बकाया धनराशि

मेसर्स नारायणी सेल्स, बर्रा - 15.81 करोड़
वैभव कास्टिंग प्रा. लि. - 13.86 करोड़
राजेंद्र स्टील लि. - 9.40 करोड़
भारत वर्क्स लि. - 8.77 करोड़
शाइनिंग स्टार ट्रेडिंग कंपनी - 7.51 करोड़
भारत आर्म्स कॉरपोरेशन कंपनी प्रा. लि. - 7.50 करोड़
नागरथ पेंट्स प्रा. लि. - 6.34 करोड़
पंजाब आर्मरी - 5.97 करोड़
लक्ष्मी ट्रेडर्स, कैनाल रोड - 5.86 करोड़
आरएम मशीन्स प्रा. लि. - 5.63 करोड़
ओरिएंटल इंटरप्राइजेज लि. - 5.48 करोड़
आईडोल कॉमर्स प्रा. लि. - 5.29 करोड़
एलएमएल फाइवर लि. - 5.09 करोड़
एक्सीलेंट इंटरप्राइजेज प्रा. लि. - 4.10 करोड़
राजेंद्र पाईप लि. - 3.70 करोड़
------------------------
लंबे अरसे से इन व्यापारिक फर्मों पर वाणिज्य कर की करोड़ों की देनदारी है। कुछ मामले अदालतों में चल रहे हैं और कुछ जोन के अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते ठंडे बस्ते में हैं। इसे देखते हुए एक करोड़ से अधिक राशि के बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिन प्रकरणों में कानूनी बाधा नहीं है, वहीं सख्ती से वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर इस अभियान में हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

मृत्युंजय कुमार नारायण, कमिश्नर (वाणिज्य कर विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed