फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3624 people fraudulently took the Kisan Samman Nidhi

यूपी: 3624 लोगों ने फर्जी तरीके से ली किसान सम्मान निधि, 1267 मृतकों के खातों में भी धनराशि भेजी गई, बड़ा खुलासा

Sat, 23 Jan 2021 10:24 AM IST
शिखा पांडेय रजत यादव, कानपुर
रजत यादव, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
3624 people fraudulently took the Kisan Samman Nidhi
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा 3624 लोगों ने गलत तरीके से हड़प लिया है। यह खुलासा कृषि विभाग के कर्मचारियों की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। इनमें नौकरी करने वाले और दूसरे जिलों से शहर में आकर किराये पर रहने वाले लोग हैं।
विज्ञापन


वहीं, 1267 मृतकों के खातों में भी धनराशि भेजी गई है। विभाग ने इन सभी के खाते सीज कर दिए हैं। धनराशि वसूलने की तैयारी की जा रही है। गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एक वर्ष में तीन बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देती है।
विज्ञापन


योजना 2016-17 में शुरू हुई थी। कृषि विभाग ने 2 लाख 75 हजार किसानों को पात्र श्रेणी में रखा था। पहली किस्त पहुंचने के बाद कई किसानों ने शिकायत की थी कि कई लोग फर्जी तरीके से सम्मान निधि का पैसा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह माह पहले विभाग ने सत्यापन कार्य शुरू कराया था। विभाग के कर्मचारियों द्वारा जब रिपोर्ट कृषि उपनिदेशक को दी तो इसमें 638 लोग नौकरी में और 2986 लोग ऐसे मिले जो गैर जिलों से यहां आकर किराये पर रहते हैं।

जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके खाते सीज कर दिए गए हैं। जो लोग नौकरी कर रहे या बाहरी हैं, उन लोगों से पैसे की वसूली होगी। धनराशि वापस न करने पर कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed