{"_id":"611eb8f08ebc3e79c52b6e69","slug":"34-new-health-and-wellness-centers-will-open-akbarpur-news-knp6471161103","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में 34 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का उपचार किया जाएगा। प्रशासन स्तर से सेंटर स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले में फिलहाल 110 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित है। यहां मरीजों की जांच के साथ उपचार किया जा रहा है। अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इन सेंटर पर मरीजों की सीएचसी स्तर पर होनी वाली जांच की जाती हैं। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श देते हैं।
गर्भवती की जांच व जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की व्यवस्था भी इन सेंटर पर होती है। 34 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं भवन निर्माण के लिए आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) के अफसरों से बात की गई है।
विज्ञापन
गांवों में किराए पर लिए जाएंगे मकान
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए सरकारी भवन निर्माण में समय लग सकता है। शासन से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकारी भवन निर्माण होने तक तीन कमरे, शौचालय, विद्युत, पेयजल आदि सुविधा युक्त मकान को किराए पर लेकर सेंटर का संचालन किया जाए।
शासन स्तर से 34 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने के निर्देश मिले हैं। संबंधित अधिकारी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चालू कर दिए जाएंगे। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ