{"_id":"5c72ef91bdec223c4643967a","slug":"31551036305-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51,377 किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51,377 किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का रविवार को शुभारंभ किया गया। योजना के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए जनपद के सभी ब्लाकों, तहसीलों के साथ ही कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री के अभिभाषण का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। योजना के तहत जनपद के 51,377 किसानों को डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त उनके खातों में भेज दी गई। वहीं, कलक्ट्रेट सभागार में 15 किसानों को प्रमाण पत्र देकर विधायक व डीएम ने सम्मानित किया।
कलक्ट्रेट सभागार में अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरु किया गया। योजना के माध्यम से जनपद के 51377 किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने बताया कि लघु एवं सीमांत कृषकों के परिवार को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये योजना के माध्यम से भेजने का निश्चय सरकार की ओर से किया गया है, जिसमें प्रति 4 माह के अंतराल पर उक्त धनराशि भेजी जानी है। 1 दिसंबर से 31 मार्च 2019 की समयावधि की 2 हजार की किस्त भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में लघु एवं सीमांत कृषकों की संख्या 2,74,268 है, जिसमें 2,30,096 सीमांत कृषक तथा 4,40,172 लघु कृषक हैं। जनपद से 1,69,959 पात्र कृषकों का डाटा लॉक किया गया था। इनकी स्क्रीनिंग के बाद 1,44,917 पात्र कृषकों को डीबीटीएल के माध्यम से धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 51,377 कृषकों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई है। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद किसानों में से 15 किसानों के खातों में पहली किस्त पहुंचने के बाद विधायक व डीएम ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक विनोद कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, पीडी शिव शंकर पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को किसान सम्मान निधि के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लघु और सीमांत किसान परिवारों को दो हजार रुपये की तीन समान किस्त उनके खाते में आएगी। इस दौरान विश्राम सिंह, रामशंकर, सर्वेश, सुदामा, विश्वनाथ, मौर्यश्री, राजाबेटी आदि को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र से आए दो दर्जन किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व में चयनित 14 में से मौके पर आए 6 किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस मौके पर बीडीओ ऊषा देवी ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषक योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कमलेश गौतम, एडीओ सहायक कृषि रामआसरे कटियार, कृषि विभाग के सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में बीडीओ अवधेश कुमार बाजपेयी, एडीओ पंचायत राकेश कुमार दीक्षित, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विनोद कटियार सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद मौजूद किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम दीपाली कौशिक की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्य में पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीतपाल ने रामनरेश चौबे, साहब सिंह, यादव, सूबेदार, रामविलास, गजेंद्र सिंह सहित पांच किसानों को प्रमाण देते उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री के टेलीविजन पर प्रसारित हो रही मन की बात सुनी। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल ने किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, राघवेंद्र तिवारी, विकास कटियार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार रसूलाबाद में एसडीएम जेपी पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें तीन सौ अधिक कृषक मौजूद रहे। किसान सम्मान योजना का प्रसारण के बाद एडीओ पंचायत पीके दीक्षित ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से पहली किस्त सभी के खातों में भेजी जा चुकी है। वहीं, शेष किसानों को भी योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान रामविलास त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपचंद्र, कमलेश राणा, हरिओम तिवारी, राम लखन कठेरिया आदि मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील व ब्लाक कार्यालय में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। तहसील में एसडीएम रामशिरोमणि व तहसीलदार रामशंकर, चैयरमैन अवधेश शुक्ला द्वारा सात लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करके योजना की शुरुआत की। वहीं, ब्लाक में बीडीओ एमपी शुक्ल की देखरेख में आयोजन किया गया।