फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उन्नाव में चेहरा कूंचकर युवक की हत्या, लोनी नाले में मिला शव

उन्नाव में चेहरा कूंचकर युवक की हत्या, लोनी नाले में मिला शव

Tue, 08 Jan 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव में चेहरा कूंचकर युवक की हत्या, लोनी नाले में मिला शव
सोनिक (उन्नाव)। वाजिदपुर स्थित लोनी नाले में सोमवार दोपहर करीब 35 साल के युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने किसी दूसरे स्थान पर चेहरा कूंचकर युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



सोमवार दोपहर वाजिदपुर के ग्रामीणों ने लोनी नाले में शव मिलने की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। लोनी नाले में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी को बहाया जाता है। नाले में युवक के शव का सत्तर फीसदी हिस्सा कीचड़ में धंसा हुआ था। उसके पैर ही बाहर थे। ऐसे में पुलिस ने टेलीफोन केबल से पैर बांधकर शव बाहर निकाला। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से में कीचड़ लगा होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इस पर दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने पानी से शव धुलवाया। युवक के दोनों हाथ एक मफलर से बंधे थे। सिर, चेहरे व गले में चोट के गहरे निशान मिले हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार चेहरा व सिर कूंचकर युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसे कीचड़ से भरे नाले में फेंक दिया गया। हालांकि पानी कम होने व कीचड़ अधिक होने से शव पूरी तरह से डूब नहीं सका था। युवक की पहचान न होने से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि युवक के शरीर पर नीली जैकेट, नीली जींस पहने हुए मिली है। पैर में जूता-चप्पल नहीं मिला है। युवक की दाईं आंख के ऊपर चोट के कई गंभीर निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पेज के लिए---
फोटो-

- मफलर से बंधे मिले हाथ, गर्दन में मिले चोट के निशान
- कीचड़ में डूबा मिला, तार से खींचकर शव बाहर निकाला
- मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस करा रहा शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed