{"_id":"5c1fa7febdec2256a104e30f","slug":"31545578494-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टीम उपविजेता बन कर लौटी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी टीम उपविजेता बन कर लौटी धर्मनगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी टीम उपविजेता बन कर लौटी धर्मनगरी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। 32वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चित्रकूट धाम मंडल की बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग हॉकी टीम उपविजेता बनकर लौटी तो टीम के सदस्यों को चित्रकूट में अधिकारियों व शिक्षकों ने सम्मानित किया।
शनिवार हॉकी टीम के सदस्यों का सम्मान समारोह मुख्यालय के बीएसए कार्यालय के पास किया गया। बालक वर्ग की टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द क्षेत्र पहाड़ी जिनमें हॉकी टीम के प्रतिभागी बच्चे कैप्टन ज्ञानचंद्र, गोपीचंद्र, सोनू, आदर्श कुमार, चेतु, धर्मेन्द्र कुमार, कपिल शुक्ला, रजनीश पांडेय, अमित, कौशल किशोर, शुभम शुक्ला शामिल रहे एवं बालिका वर्ग की टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़चपा क्षेत्र मानिकपुर हॉकी में प्रतिभाग करने वाले उप विजेता टीम में शामिल प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाकर बीएसए प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। हॉकी कोच श्यामसुंदर यादव ने बताया कि झांसी में मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम मेें 18 मंडलों की टीमों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें चित्रकूट धाम मंडल की हॉकी बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की टीमें उपविजेता रहीं हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा, चन्द्रमोहन सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक दयानन्द सिंह, पांचों ब्लाकों के व्यायाम शिक्षक एवं जिले के समस्त अनुदेशक मौजूद रहे।