{"_id":"5c097d43bdec2241b054e553","slug":"31544125763-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल खराब होने से फंसीं राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल खराब होने से फंसीं राजधानी एक्सप्रेस
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के बड़ा गांव के पास अप के सिग्नल संख्या 501 में तकनीकी खराबी आने से करीब 1 घंटा 40 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। इस बीच दो राजधानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को खराब सिग्नल के पास रोककर गुजारा गया। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने खराब सिग्नल को ठीक कर यातायात बहाल करवाया।
गुरुवार की सुबह करीब 5:02 बजे झींझक स्टेशन के बड़ा गांव के पास लगे अप के सिग्नल संख्या 501 में खराबी आने से लाल हो गया। इस पर स्टेशन अधीक्षक झींझक ने सूचना कर्मचारियों को दी, रेलवे स्टाफ ने करीब 1.40 घंटे की मशक्कत के बाद खराब सिग्नल को ठीक किया। इसके बाद 6:42 बजे अप लाइन का यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान अप की सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी के अलावा पानीपत मालगाड़ी, केके यू मालगाड़ी समेत आधा दर्जन ट्रेनों को खराब सिग्नल के पास रोक कर गुजारा गया। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया की तकनीकी कारणों से सिग्नल में खराबी आ गई थी। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि अप के सिग्नल में खराबी आने से सुबह 5: 02 से 6:42 बजे तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। अप की सभी ट्रेनों को खराब सिग्नल के पास रोक कर गुजारा गया।