फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चार घरों से चोरों ने हजारों का माल किया साफ

चार घरों से चोरों ने हजारों का माल किया साफ

Tue, 16 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से चोरों ने हजारों का माल किया साफ
कायमगंज। चीनी मिल रोड पर सीओ व एसडीएम के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ हजारों का माल चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव खान आलमपुर निवासी विनोद कुमार के मकान में उसमें छोटा भाई मनोज कुमार, ताऊ रामप्रसाद रहते है। रविवार को मकर संक्रांति पर सभी लोग घर में ताला डालकर गांव चले गए। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी और बक्सों में रखी सोने की चेन, अंगूठी, मांग का टीका, झुमकी, चांदी की एक जोड़ी
विज्ञापन


पायल और पांच हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। कमरों की जमीन भी खोद दी। मकान में विनोद के ताऊ राम प्रसाद रहते है। उनके कमरे का ताला तोड़कर संदूक से 30 हजार रुपये नगद, सोने के जेवर निकाल ले गए। वहीं, गांव निवासी राम बहादुर बाहर नौकरी करता है। रविवार की रात परिजन सोते रहे और चोर छत के सहारे घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से से सोने की झुमकी, दो नाक के फूल, दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, करधनी, कमरपेटी, गुच्छा व बीस हजार रुपये नगद ले गए। परिजनों को सुबह सोकर उठने पर कमरे का ताला टूटा हुआ देखने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के ही अरविंद के बंद घर का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और एक सिलेंडर, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। गांव के प्राइमरी विद्यालय के बाहर नि:शक्त सर्वेश कुमार का खोखा रखा हुआ है। जिसमें वह पान मसाला बेचता है। चोरों ने खोखे का ताला तोड़ दिया और रेजगारी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटनास्थल से एसडीएम और सीओ का आवास चंद कदमों की दूरी पर है। सोमवार सुबह पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।



चोरों ने तोड़े चार घरों के ताले, हजारों का माल किया पार
सीओ और एसडीएम के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed