{"_id":"5942ea724f1c1bd63d8b4930","slug":"31497557618-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र से मूसानगर तक अलग लाइन बिछेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र से मूसानगर तक अलग लाइन बिछेगी
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मूसानगर (कानपुर देहात)।
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने गुरुवार को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति न मिलने की शिकायत महकमे के मंत्री श्रीकांत शर्मा से की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचकर सुधार करने का भरोसा दिया।
सूबे की सरकार की ओर से देहात क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति करने का ऐलान किया गया है। लेकिन मूसानगर समेत कई गांवों में बमुश्किल 8 घंटे आपूर्ति मिल रही है। फोन पर शिकायत करने के बाद अधिकारी हरकत में आए। प्रदेश के मंत्री ने विद्युत वितरण खंड कानपुर मंडल महाप्रबंधक हरिप्रकाश गुप्ता को जानकारी दी। शेड्यूल से बिजली आपूर्ति कराने की हिदायत दी। वहीं, केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे उप प्रबंधक विद्युत वितरण खंड वाईपी सिंह, अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, उपखंड अधिकारी रनियां एसके मिश्रा, जेई सत्येंद्र गुप्ता विभागीय अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय 33 केवी उपकेंद्र से कस्बे की अलग लाइन बिछाने की सलाह दी। महाप्रबंधक से स्टीमेट तैयार करने की हिदायत दी। वहीं फाल्ट दुरुस्त करने के लिए पेट्रोलिंग तेज करने, सरकार की विद्युत सुधार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद हरकत में आए अधिकारी