फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   312 crore bushes grew on the side of the airstrip, cattle roaming in place of the ship

312 करोड़ हवाई पट्टी के किनारे उगीं झाड़ियां, जहाज की जगह घूमते मवेशी

Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
312 crore bushes grew on the side of the airstrip, cattle roaming in place of the ship
हवाई पट्टी किनारे पर उगी झाड़ियां पट्टी तक पहुंची। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। मैथा तहसील में 312 करोड़ रुपये लागत से बनी हवाई पट्टी देखरेख के अभाव में चार वर्ष से बदहाल है। वहां हवाई जहाज की जगह मवेशी नजर आते हैं। हवाई पट्टी को जोड़ने वाली सड़क भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

बबूल की झाड़ियां हवाई पट्टी तक पहुंच गई हैं। बाउंड्रीवॉल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कानपुर की विमानन कंपनी ने हवाई पट्टी को प्रशिक्षण में उपयोग के लिए लेने की रुचि दिखाई थी लेकिन ये प्रस्ताव भी सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में सपा सरकार के समय जिले में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। 2015 में करीब तीन अरब 12 करोड़ रुपये की लागत से मैथा के भेवान, काशीपुर, मरहताबाद व बारनपुर कहिंजरी को मिलाकर हवाई पट्टी बननी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबी व साढ़े तीन सौ मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का काम वर्ष 2017 में पूरा हो गया था। भाजपा सरकार के समय वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय लखनऊ में डिप्टी डायरेक्टर नुजहत अली के निर्देशन में एक टीम ने हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया था। साथ ही टेस्टिंग कराई थी। इसके बाद से लोगों को इस पट्टी के शीघ्र चालू हो जाने की उम्मीद जगी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed