{"_id":"60a95e128ebc3e7fd8223a77","slug":"30-cattle-found-in-truck-a-smuggler-arrested-akbarpur-news-knp629879872","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में मिले 30 गोवंश, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में मिले 30 गोवंश, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा जोड़ के पास कानपुर इटावा हाईवे पर शुक्रवार रात पुलिस ने एक ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक पर 30 गोवंश जिंदा व एक मरा हुआ मिला। पुलिस ने सभी गोवंशों को कान्हा गोशाला भेजा। वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से उसके तीन साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को शुक्रवार रात इटावा की तरफ से एक ट्रक में गोवंश ले जाए जाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने पुलिस बल के साथ बारा जोड़ के पास कानपुर इटावा हाईवे पर ट्रक को रोक लिया। इस दौरान ट्रक पर सवार तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने ट्रक सवार शुक्लागंज उन्नाव निवासी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
उसने इटावा से गोवंश लादकर बिहार जाने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसके साथियों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि ट्रक में 25 जिंदा व एक मरा हुआ बैल व पांच गाय जीवित मिली हैं। गोवंशों को कान्हा गोशाला भेजा गया है।