फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   30 bigha land was mortgaged and 15 lakh loan from two banks

30 बीघा जमीन गिरवी रख लिया था दो बैंकों से 15 लाख कर्ज, नोटिस आया तो फांसी लगा की आत्महत्या

Sun, 02 Feb 2020 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
30 bigha land was mortgaged and 15 lakh loan from two banks
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
बैंक से कर्ज वापसी की नोटिस मिलने के बाद तनाव में आ गए किसान ने एक पखवारे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर दो बैंकों का करीब नौ लाख रुपया बाकी था। 30 बीघा जमीन भी गांव के साहूकारों के पास गिरवी रख दी थी। 
विज्ञापन


नरैनी तहसील और कालिंजर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में अवधेश प्रताप द्विवेदी (45) पुत्र रमाशंकर ने बीती रात घर के अंदर कमरा बंद कर साड़ी को छत की कड़ी में बांधकर गले में फंदा कस लिया और फांसी पर झूल गया। सुबह मृतक के पुत्र ने शव लटकता देखा।
विज्ञापन


 

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अरविंद कुमार और पुत्र दीपेंद्र उर्फ दीपू ने बताया कि इलाहाबाद बैंक, नरैनी ब्रांच से साढ़े पांच लाख और आर्यावर्त बैंक, कालिंजर ब्रांच से पांच लाख कर्ज ले रखा था।

इसकी अदायगी नहीं हो पाई थी। बताया कि कर्ज की रकम ब्याज से बढ़कर अब लगभग 15 लाख हो गई है। अपनी 30 बीघा जमीन भी गांव के साहूकारों के पास गिरवी रख दी थी। भतीजे के मुताबिक 15 दिन पहले बैंक से नोटिस आई थी तभी से किसान अवधेश परेशान और तनाव में थे।

इसी परिस्थितियों के बीच फांसी लगा ली। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी पिछले वर्ष गर्मियों में की थी। पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उधर, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी। वह तहसील (राजस्व) के अधिकारियों को भेजकर जांच पड़ताल और जानकारी कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed