फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   3 killed, 4 injured in bus and van collision

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस और वैन की भिड़ंत में तीन की मौत, चार घायल

Sun, 27 Sep 2020 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
3 killed, 4 injured in bus and van collision
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रविवार की देर शाम रोडवेज बस ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे में बिल्हौर नगर के बलराम नगर निवासी महिला समेत तीन की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कानपुर नगर जिले के बिल्हौर मोहल्ला बलराम नगर निवासी गिरीश चंद्र (60) के फर्रुखाबाद जिला के जहानगंज थाना क्षेत्र के झंसी गांव निवासी रिश्तेदार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गिरीश उनकी पत्नी शकुंतला (55), बेटे मोहित (25), रोहित (22), पूजा (35) पत्नी सोनू, उनकी बेटी आयुषी व बेटा आयुष, साधना (40) पत्नी आदित्य, राजेश (40) पुत्र लालू बलराम वैन से गमी में शामिल होने गए थे। वैन अजीत कुमार (35) निवासी मोहम्मदपुर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन अजीत कुमार (35) निवासी मोहम्मदपुर चला रहा था। रविवार शाम को ये लोग बिल्हौर लौट रहे थे। जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी।


हादसे में शकुतंला (55), आयुष और चालक अजीत की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed