{"_id":"5dcc4c6e8ebc3e5b1703a195","slug":"3-deid-in-accident-kanpur-news-knp5256283126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन
हरदोई में दुर्घटनाग्रस्त जाइलो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर चौराहे के निकट बुधवार शाम दो लग्जरी कारों (एक्सयूवी और जाइलो) में भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में बाइक सवार दो लोग और ई-रिक्शा भी आ गया। हादसे में दोनों बाइक सवार और जाइलो सवार छह माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक जिला पंचायत सदस्य भी है।
बुधवार शाम सवा चार बजे हरदोई की ओर से जा रही एक्सयूवी और संडीला की तरफ से आ रही जाइलो हरदोई-लखनऊ मार्ग पर आमने-सामने टकरा गईं। दोनों कारों ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार रहीम बक्श (60) और बैजनाथ (25) पुत्र नन्हेंलाल निवासी तकिया पहुंतेरा, थाना बघौली को भी चपेट में ले लिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। कारों के बीच में फंसकर दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों कारें सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से टकरा र्गइं।
ई-रिक्शा पर सवार अंजली देवी (65) पत्नी बाबूराम निवासी बाघागाढ़ा कोतवाली कछौना घायल हो गईं। जाइलो सवार अतुल दीक्षित (30) पुत्र संजय दीक्षित निवासी ग्राम उधरनपुर कोतवाली शाहाबाद, उनकी पत्नी स्वीटी दीक्षित (28), मां मालती दीक्षित (52) और छह माह का पुत्र गोलू घायल हो गए। जबकि एक्सयूवी सवार जिला पंचायत सदस्य शशिकला (38) उनके पति विजय (40) पुत्र मकरंद और बेटा अमित (14) भी जख्मी हो गए। इनमें से अतुल और अंजली देवी को सीएचसी कछौना ले जाया गया। जबकि अन्य घायलों को संडीला सीएचसी भेजा गया। यहां छह माह के गोलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।