फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   29 roadways buses stuck in the fair, passengers troubled

Kanpur News: मेले में लगीं 29 रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
29 roadways buses stuck in the fair, passengers troubled
इटावा। इटावा परिक्षेत्र के आठ डिपों की कुल 150 बसें मुड़िया मेले में गई हैं। इसमें इटावा व सैफई डिपो की 29 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। इस कारण मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद आदि रूटों के यात्रियों को बसों के लिए दो से ढ़ाई घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। इटावा परिक्षेत्र क्षेत्र से मेले के लिए सात जुलाई को बसों को भेजा गया था। इनके 13 जुलाई को लौटने की उम्मीद है। इसके बाद ही यात्रियों को राहत मिल सकेगी। बसों को मेले में लगाए जाने से मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ आदि क्षेत्रों में जाने वाली बसों की संख्या में कटौती की गई है। इस कारण रूट के यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल पा रही है। एआरएम मयंक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से बसें वापस आना शुरू हो जाएंगी। इसके बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed