फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 crore worth of dal rice reached mahakumbh 10 lakh kg of tea and blankets worth 50 crores providing relief

Kanpur: शहर से महाकुंभ गया 25 करोड़ का दाल-चावल, 10 लाख किलो चाय और 50 करोड़ के कंबल दे रहे हैं राहत

Fri, 17 Jan 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: महाकुंभ ने कुछ ही दिन में शहर को 10 लाख किलो चाय का कारोबार दिया है। आगे के लिए भी अच्छे ऑर्डर कारोबारियों को मिल रहे हैं। ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना के चलते कारोबारी भी ज्यादा से ज्यादा स्टाक कर रहे हैं।

विज्ञापन
25 crore worth of dal rice reached mahakumbh 10 lakh kg of tea and blankets worth 50 crores providing relief
चावल से भरे हुए ट्रक - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज में शुरू हो चुका है। फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन से शहर के कारोबारियों की झोली में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आने की उम्मीद है। सौ करोड़ से ज्यादा की चाय, बल्ली, बांस, तिरपाल, दाल-चावल और पूजन सामग्री की बिक्री हो चुकी है। अभी तक 10 लाख किलो चाय भेजी जा चुकी है। 50 करोड़ के कंबल बिक चुके हैं। स्टाक खत्म हो गया है। मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से कंबल के दाम बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

महाकुंभ में करोड़ों लोगों के आने से अलग-अलग क्षेत्रों में बंपर कारोबार मिल रहा है। शहर में किराना, दाल, चावल, चाय, बांस, बल्ली, तिरपाल, कपड़ों का बड़ा कारोबार है। प्रयागराज में बड़ी मंडी होने के बाद भी इनकी आपूर्ति कम पड़ रही है। इसका सीधा लाभ शहर के कारोबारियों को मिल रहा है। महाकुंभ ने कुछ ही दिन में शहर को 10 लाख किलो चाय का कारोबार दिया है। आगे के लिए भी अच्छे ऑर्डर कारोबारियों को मिल रहे हैं। ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना के चलते कारोबारी भी ज्यादा से ज्यादा स्टाक कर रहे हैं। ठंड के चलते कंबलों की भी बंपर मांग है।

विज्ञापन

  • कुंभ के लिए बांस, बल्ली, प्लाई और तिरपाल की बहुत अच्छी मांग रही है। करीब 10 करोड़ का कारोबार मिल चुका है। आगे के ऑर्डर भी मिल रहे हैं। कुंभ से शहर के अलग-अलग ट्रेड को भी अच्छा कारोबार मिला है। 
    -सरदार गुरुजिंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री, टिंबर उद्योग व्यापार मंडल
  • शहर से अलग-अलग ब्रांडों की 10 लाख किलो चाय भेजी जा चुकी है। इस बार ठंड भी ज्यादा है। चाय की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 50 करोड़ का कारोबार मिल चुका है। आगे के ऑर्डर भी हैं।  -श्याम अग्रहरि, अध्यक्ष, कानपुर चाय व्यापार मंडल
  • दान करने वाले कंबलों की बंपर मांग है। 50 करोड़ के कंबल की बिक्री की जा चुकी है। कारोबारियों का स्टाक खत्म हो गया है। मांग ज्यादा होने से कंबलों के दाम में तेजी आ गई है। 100 वाला कंबल 115 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।  -रुमित सिंह सागरी, निदेशक, कानपुर कपड़ा कमेटी
  •  कुंभ के लिए अलग-अलग प्रकार की दाल, चावल के साथ ही किराना आइटमों की बहुत अच्छी मांग है। शहर से करीब 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। महाकुंभ ने कारोबारियों को बहुत अच्छा व्यापार दिया है।  -सचिन त्रिवेदी, दाल-चावल कारोबारी

कैट ने जताई दो लाख करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एक अनुमान के तहत इस महाकुंभ में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद जताई है। प्रयागराज और आसपास के शहरों में व्यापार को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। रेलवे, वायु सेवाओं और सड़क परिवहन को भी बड़ी आय होने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार, अगर धार्मिक यात्रा के दौरान प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये खर्च होते हैं तो व्यापार का आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। इसमें होटलों, धर्मशालाओं, अस्थायी ठहराव, भोजन, पूजा सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य वस्तुओं तथा सेवाओं पर खर्च भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed