फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24-Year-Old Youth Drowns While Bathing in Ganga

कानपुर: सावन सोमवार पर गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, पैर फिसलने से हुआ हादसा; तलाश जारी

Mon, 24 Aug 2026 06:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 06:31 PM IST
सार

Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार को खेरेश्वर सरैयां गंगा तट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गया 24 वर्षीय युवक गहराई में जाने से डूब गया।

विज्ञापन
24-Year-Old Youth Drowns While Bathing in Ganga
खोजबीन करते गौताखोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। आवास विकास-5डी/505, हंसपुरम नौबस्ता निवासी कमल गौतम (24) सोमवार शाम अपने दोस्तों खाड़ेपुर नौबस्ता निवासी देवेंद्र संखवार और नौबस्ता बंबा निवासी फिरोज खान के साथ गंगा स्नान करने सरैयां तट पहुंचे थे।

विज्ञापन

24-Year-Old Youth Drowns While Bathing in Ganga
गंगातट पर बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

तीनों दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कमल का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और युवक की तलाश शुरू कराई। घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ भी जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

24-Year-Old Youth Drowns While Bathing in Ganga
खोजबीन करते गौताखोर - फोटो : amar ujala

सावन के अंतिम सोमवार को गंगा स्नान के लिए घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से गंगा में गहराई की ओर न जाने और सावधानी बरतने की अपील की। देर शाम तक गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed