फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24 people died in a month in Mangalpur

मंगलपुर में एक माह में 24 लोगों की मौत

Sun, 23 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
24 people died in a month in Mangalpur
झींझक। ब्लॉक क्षेत्र के मंगलपुर गांव में लगातार हो रही मौतों से लोग दहशत में हैं। करीब एक माह में 24 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से अधिकांश लोगों में बुखार के लक्षण थे। वहीं शनिवार को भी एक वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग व पंचायत से जुड़े कर्मचारियों की निष्क्रियता के चलते मंगलपुर गांव में लोग बीमार हो रहे हैं। गांव में एक माह में अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित थे। वहीं परीक्षण न होने से यह पता लगाना भी मुश्किल हो रहा कि मौत की वजह क्या रही। शुक्रवार को कंजड़ डेरा में बुखार से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को पुरानी मस्जिद के पास 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। गांव के वरुण चतुर्वेदी, विनोद आदि का कहना है कि एक माह से गांव में कई लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन में अधिकतम मौतों का आंकड़ा सात तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। बीडीओ झींझक सुमित पटेल ने बताया कि गांव में निगरानी समिति बनाई गई है। मंगलपुर में बीमारी फैलने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। गांवों में साफ-सफाई व सैनिटइजेशन कराया जा रहा है।
निगरानी समिति ने भी नहीं दी बीमारी की जानकारी
झींझक। गांवों में बीमारी फैलने, सैंपलिंग, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों पर नजर रखते हुए अधिकारियों व स्वास्थ्य केंद्रों पर सूचना देने के लिए निगरानी समितियां सक्रिय की गई हैं। जिनमें पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को शामिल किया गया है। कागजों पर यह समितियां जोर-शोर से सक्रिय हैं, जबकि हकीकत में दावे ठीक उलट हैं।
मंगलपुर में एक माह के अंदर बुखार जैसे लक्षणों से 24 लोगों की मौत के बावजूद निगरानी समितियों ने संबंधित क्षेत्र के सरकारी अस्पताल या किसी उच्चाधिकारियों को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। जिससे समय रहते आरआरटी भी गांव नहीं पहुंच सकी। वहीं बीडीओ समितियों के सक्रिय होने का लगातार दम भर रहे हैं।

गांवों में निगरानी समिति सक्रिय की गई हैं। उन्हें दवाईयां भी दी गई है। मंगलपुर गांव मेें एक माह में 24 लोगों की मौत की जानकारी अब मिली है। स्वास्थ्य टीम को भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी। - राजेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed