फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24 people corona infected, 46 healthy, home isolated to all patients

24 लोग कोरोना संक्रमित, 46 हुए स्वस्थ, सभी मरीजों को किया होम आइसोलेट

Sat, 29 Jan 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
24 people corona infected, 46 healthy, home isolated to all patients
राजपुर पीएचसी में जांच के लिए संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वाली की संख्या में भी तेजी आई है। गुरुवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी में सामान्य लक्षण होने के चलते होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं 46 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को 999 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई है। इसमें से सिर्फ 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं होने की वजह से सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

नये मरीज अकबरपुर कस्बा, संजयनगर, हिसांवा, संदलपुर कस्बा, सरवनखेड़ा, झींझक, अमरौधा, पुरखरायां सहित अन्य जगह पाए गए हैं। वहीं, शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार सात दिन का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद कई मरीजों की दोबारा जांच कराई गई। इसमें शुक्रवार को 46 मरीज संक्रमण से मुक्त मिले। पिछले दो दिनों में 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11738 लोगों को लगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 11738 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 1126 को पहली और 7422 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 2154 किशोरों और 1036 फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगवाई गई।

इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य टीमों घर-घर जाकर वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को चिह्नित कर रही हैं। वहीं संक्रमण जैसे लक्षण वाले लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed