{"_id":"58f3af364f1c1be076470cff","slug":"22-injured-in-bus-container-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी इस बस के पीछे लगा था महाकाल, ऐसे पहुंचा गया 22 को अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी इस बस के पीछे लगा था महाकाल, ऐसे पहुंचा गया 22 को अस्पताल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:53 AM IST
सार
मैनपुरी से कानपुर के शिवराजपुर जा रही थी बारात
कन्नौज में मानीमऊ के मित्रसेनपुर गांव के सामने हादसा
हादसे के बाद जीटी रोड पर लग गया लंबा जाम
विज्ञापन
बस और कंटेनर हादसे के बाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मैनपुरी के गांव जुन्हैता से कानपुर के शिवराजपुर जा रहे बारातियों की बस जीटी रोड पर मानीमऊ में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सामने से टैंकर ने तो पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जीटी रोड पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैता निवासी शिव राठौर पुत्र रामवीर की शादी शिवराजपुर कानपुर नगर निवासी राजेंद्र की पुत्री अनुराधा के साथ तय थी। रविवार दोपहर शिव राठौर के घर से बारात रवाना हुई।
शाम को मानीमऊ में मित्रसेनपुर गांव के सामने जीटी रोड पर कानपुर की ओर से तेज गति में आ रहे टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। बस के पीछे चल रहे कंटेनर ने भी अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 22 बाराती घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुुंच गए और बस में फंसे घायल बारातियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
खबर लगते ही कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली पुलिस और कन्नौज पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीटी रोड पर दोनों ओर से लगे भीषण जाम को खुलवाया। कार से पहुंचे दूल्हे शिव राठौर और उसके परिवार के लोगों ने घायल बारातियों का हालचाल लिया, फिर शिवराजपुर के लिए रवाना हो गए।