फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22 dead and 8 live animal found in container truck

कानपुर: कंटेनर ट्रक में 22 मृत और 8 जीवित गोवंश मिले, पुलिस ने पशु व ट्रक कब्जे में लिया

Mon, 30 Dec 2019 09:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बिल्हौर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बिल्हौर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
22 dead and 8 live animal found in container truck
इसी ट्रक में मिले मृत और जीवित गोवंश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ककवन थाना क्षेत्र के मैदों गांव में  विषधन चौकी पुलिस ने मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग पर संदिग्ध हालात में खड़े कंटेनर ट्रक से 8 जीवित और 22 मृत सांड़ बरामद किए। कन्नौज जनपदीय सीमा के समीप स्थित मैदों गांव में एकाएक इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों के कंटेनर ट्रक में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मालूम रहे कि मैदों गांव से कुछ ही दूरी पर बिहारीपुर गोशाला स्थित है, जहां पर 29 दिसंबर 2019 को 13 से अधिक गोवंश मृत मिले थे। घटना की जानकारी पर एडीएम एफआर, एसडीएम बिल्हौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


 

विषधन पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप ने बताया कि सोमवार भोर मैदों गांव के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि सड़क पर स्कूल के समीप मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग पर एक कंटेनर ट्रक खड़ा है और उसमें मवेशी कैद होने की आशंका है। इस पर वह सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे और कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें बड़ी संख्या में सांड़ कैद थे, जिनमें कई मृत अवस्था में थे।

विनोद कश्यप के मुताबिक, उन्होंने मामले की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी बिल्हौर को दी गई। घटना की सूचना के बाद दोपहर मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त वीरेंद्र पांडे, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सीपी सिंह, एसडीएम बिल्हौर लक्ष्मी वीएसई, सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र ने कंटेनर ट्रक की जांच पड़ताल की और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सांड़ों को नशीले इंजेक्शन देकर ले जाया जा रहा था। ककवन राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. नीरज पटेल ने बताया कि कंटेनर में कुल 30 सांड़ कैद थे, जिनमें से 22 की मौत हो चुकी है। शेष जीवित आठ पशुओं को नजदीक के ही बिहारीपुर गांव स्थित गोशाला में रखा गया है, इनमें भी तीन की हालत गंभीर है। सीओ बिल्हौर ने बताया कि कंटेनर ट्रक नंबर यूपी 12 बीटी 1335 की जांच में पाया गया है कि गाड़ी मुजफ्फरनगर की है और इसके मालिक का नाम फारुख है। इसी आधार पर पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed