फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत

Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत
मौदहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के निकट कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार युवक व महिला को वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस सीएचसी लाई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब में पड़े कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान जनपद छतरपुर निवासी के रूप में की। वह महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हाईवे पर नरायच के पास बाइक सवार एक युवक व महिला को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह कुचल गए। घटना के बाद गुजर रहे मौदहा निवासी भाजपा नेता प्रमोद वर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर यूपी 100 के साथ कोतवाल विक्रमाजीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने युवक की जेब पर पड़ा कार्ड निकाला जिसमें उसका नाम दिलीप निगम (25) पुत्र नाथूराम निवासी गुढ़ाकला तहसील लवकुशनगर जनपद छतरपुर लिखा है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed