फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गरीबरथ की चपेट में आकर युवक की मौत

गरीबरथ की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 08 Jan 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गरीबरथ की चपेट में आकर युवक की मौत
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर गरीबरथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



अजगैन कोतवाली के गांव कुसुंभी निवासी शरद (22) सोमवार को दोपहर में लगभग 3:30 तीन बजे कुसुंभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टहल रहा था। यात्रियों के मुताबिक लखनऊ से कानपुर जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस की स्पीड धीमी होने पर युवक ट्रेन की तरफ बढ़ा और बिल्कुल प्लेटफार्म किनारे पर पहुंच गया। इस दौरान ट्रेन की टक्कर से प्लेटफार्म व ट्रैक के बीच फंस गया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने शव को ट्रैक से हटाकर बाहर रखवाया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक शताब्दी एक्सप्रेस कुसुंभी स्टेशन के पहले खड़ी रही। स्टेशन मास्टर आरके कुशवाहा ने घटना की सूचना कंट्रोलरूम को दी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। घटनास्थल अजगैन कोतवाली होने से अजगैन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन




-कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed