फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों पर दर्ज रिपोर्ट हो खत्म

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों पर दर्ज रिपोर्ट हो खत्म

Mon, 10 Dec 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों पर दर्ज रिपोर्ट हो खत्म
जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों पर दर्ज रिपोर्ट हो खत्म
विज्ञापन

इटावा। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने रविवार को मांग कि बहेड़ा मसले में गोविंद त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज मामला समाप्त किया जाए। सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह में पार्टी के जिला महामंत्री अजय धाकरे आदि पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मांग पूरी न हुई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने इस मामले में पुलिस कप्तान की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है।
धाकरे ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गत 4 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश पदयात्रा महेवा मंडल के ग्राम बहेड़ा में थी। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान थे। उनकी उपस्थिति में ही कार्यक्रम से करीब 100 मीटर दूर गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थक जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक व जिलाध्यक्ष के जाने के बाद ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे व अन्य जिला पदाधिकारी अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठने जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थकों ने एक राय होकर जिला पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया था। इसमें जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ घायल हो गए थे। इस पर ब्लाक प्रमुख की ओर से बकेवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लेकिन घटना के दूसरे दिन गोविन्द त्रिपाठी ने योजनाबद्ध तरीके से खुद को चोट लगना दर्शाते हुए प्रार्थना पत्र थाने में न देकर सीधे पुलिस कप्तान को दिया। इस पर एसएसपी ने बिना जांच कराए रिपोर्ट दर्ज करा दी, जो नितांत झूठी एवं निंदनीय कृत्य है। सत्ता पक्ष के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को एक साजिश के तहत फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। जिसमें कप्तान की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। वार्ता के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एसएसपी से मांग की कि शीघ्र ही फर्जी मामला खत्म करने का आदेश दें। अन्यथा जनपद के पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता आंदोलन के लिये विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्नू गुप्ता, रामकुमार त्रिपाठी, करन सिंह राजपूत, राजवर्धन सिंह भदौरिया, विवेक भदौरिया, संजीव राजपूत, विकास भदौरिया, वीरेंद्र बघेल, देवेंद्र तिवारी, शिवाकांत चौधरी, शिव किशोर धनगर, हरिभान सिंह भदौरिया, हरेश दीक्षित, वासू चौधरी, शिव किशोर निषाद, रघुवीर तिवारी, आदि मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी ने की मांग, पुलिस कप्तान की भूमिका को बताया संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed