फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ब्लास्ट का पत्थर लगने से मजदूर की मौत

ब्लास्ट का पत्थर लगने से मजदूर की मौत

Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट का पत्थर लगने से मजदूर की मौत
भरतकूप (चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के बजनी पहाड़ में शुक्रवार को ब्लास्टिंग के दौरान मजदूर की मौत हो गई। हादसे में छह मजदूर बाल-बाल बच गए। सुपरवाइजर का कहना है कि चक्कर आने से मजदूर गिरकर चुटहिल हो गया था।
विज्ञापन


बजनी पहाड़ के पास आंध्र प्रदेश की जीएमआर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट कंपनी की क्रशर मिल है। सुबह पहाड़ पर पत्थर तुड़ान के लिए ब्लास्टिंग हो रही थी। इसमें विस्फोटक पदार्थ से पहाड़ की चट्टानों को तोड़ा जाता है। इस दौरान जैसे ही ब्लास्ट हुआ तो वहां मौजूद ब्लास्टर उड़ीसा के नयागढ़ जिला बानीनिधि निवासी गोलक बिहारी साहू (53) को टूटी चट्टान का हिस्सा लगा और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


कुछ दूर पर मौजूद छह मजदूर बाल-बाल बचे। जैसे ही ब्लास्टर गिरा तो मजदूरों ने कंपनी के मैनेजर को सूचना दी और उसे लेकर पहाड़ के नीचे आए। सुपरवाइजर जेएन रेड्डी घायल को जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर ने बताया कि ब्लास्टर पहाड़ पर मौजूद था। उसे चक्कर आ गया और वहीं गिरा तो पत्थर से उसे चोट लग गई। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार मृतक को हार्टअटैक आया था जिससे वह पहाड़ पर गिरकर घायल हुआ और अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसकी सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्रशर मिल के मैनेजर व मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पहाड़ तोड़ते समय मजदूर की मौत
बाल-बाल बचे छह मजदूर, सुपरवाइजर ने कहा चक्कर आने से गिरकर हुआ चुटहिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed