{"_id":"5bc0f9b7bdec226966334e6f","slug":"21539373495-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन के सहयोग से मिटेंगे अपराध और अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन के सहयोग से मिटेंगे अपराध और अपराधी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांवों और ककवन थाना क्षेत्र के सभी गांवों में गांव के झगड़े गांव में निपटाने के लिए एसएसपी कानपुर नगर अनंतदेव तिवारी ने बिल्हौर और ककवन में अलग-अलग जनसभाएं कीं और ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों, सभासदों, गणमान्य व्यक्तियों, धार्मिक कार्यक्रम कराने वाले, दुकानदार आदि को पुलिस के सहयोग के साथ छोटे-मोटे झगड़े फसाद को आपसी सामंजस्य से समाप्त करने की अपील की। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को एसएसपी कानपुर नगर अनंतदेव तिवारी, एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह के नेतृत्व में कस्बे के ककवन रोड स्थित गेस्ट हाउस में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें इंसपेक्टर ज्ञान सिंह के द्वारा गांव-गांव बनाए गए एस-10 और डिजिटल वालेंटियर के बारे में विस्तार से बताया। एसएसपी ने दूर-दूर गांवों से लोगों को पंचायत चुनाव का मनभेद मिटाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएसपी ने धार्मिक कार्यक्रमों को आपस में मिलजुल कर मनाने और विवाद की स्थिति में बिना पक्षपात के समाप्त करने की बात कही।
एसएसपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और उनके कॉपी-पेस्ट मेें डिजिटल अपराध बनता है। आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखें और तत्काल अपने नजदीक के थानेदार को सूचित करें। चेयरमैन शादाब खान, विकल कटियार, महेंद्र सिंह, मजाहिर हुसैन, गुड्डू, सभासद चांद आलम, डॉ एस रहमान, दीपक श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, डॉ मोहन शुक्ला, बीना कटियार अरौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ककवन प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में एसएसपी ने थाना क्षेत्र के 29 गांवों प्रतिनिधिओं से सीधा संवाद किया। एसएसपी ने आए लोगों को भरोसा दिया कि गांव के छोटे-छोटे विवाद थाने में आते-आते बहुत बड़े हो जाते हैं, इसलिए गांव में नियुक्त किए एस-10 के सदस्य छोटेमोटे विवादों का गांव में ही पक्ष विपक्ष को बारीकी से समझ सुलझाएं।