{"_id":"5bb7b683867a55354b49e3dc","slug":"21538766467-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत तार गिरते ही आग का गोला बना बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत तार गिरते ही आग का गोला बना बाइक सवार, मौत
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली(कानपुर देहात)। मैथा बाजार से वापस लौट रहा बाइक सवार युवक जर्जर विद्युत तार की चपेट में आ गया। जर्जर तार के गिरते ही युवक आग का गोला बन गया। करंट की चपेट में आकर युवक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर एसडीएम सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। जिससे आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली शिवली की ग्राम सभा लालपुर शिवराजपुर के मजरा सरैया निवासी राजेश सोनकर (45) शुक्रवार को मैथा बाजार से बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर से गुजरी जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह देखते ही देखते आग का गोला बन गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी तरह से आग की लपटों में राजेश गिर गया। तार में फंसने के कारण वह भाग नहीं पाया और मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर एसडीएम राम शिरोमणि के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और विभाग पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मैथा चौकी प्रभारी संतोष सोनकर ने बताया की युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी छुन्नी व पुत्र मनकेश, सर्वेश, अमित, पुत्री कीर्ति, मनीषा और रुचि ने कहा कि गांव के पास से निकले तार जर्जर हैं। सालों पूर्व जीआई तार डाले गए थे। ग्राम सभा लालपुर शिवराजपुर आदर्श सांसद गांव के रूप में चुनी गई है। इसके बावजूद तार नहीं बदले गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक तैनात जेई की जगह दूसरे जेई योगेंद्र की तैनाती किए जाने की बात बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताई है।