{"_id":"5bb66b63867a5529006409c4","slug":"21538681699-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा गंभीर
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के कानपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से उसको हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को बरामद कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ओरिया गांव निवासी संजय द्विवेदी की पुत्री नम्रता (19) घाटमपुर में कोचिंग पढ़ने आती है। गुरुवार की दोपहर वह कोचिंग पढ़कर सहेली के साथ साइकिल से वापस गांव लौट रही थी। कानपुर रोड के कूष्मांडा देवी तिराहे पर जैसे ही मुड़ने लगी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी।
छात्रा साइकिल समेत रोड पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। यह देख चालक ट्रैक्टर वहीं खड़ा करके भागने लगा। जिसको वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कसबा चौकी पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि चालक फैक्ट्री के शोरूम से नया ट्रैक्टर लेकर कसबा स्थित एजेंसी में जा रहा था। बताया कि घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रैक्टर और उसके चालक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार की शाम पुलिस चौकी के ककरहिया गांव निवासी प्रेमनरायण शुक्ला को बगल से निकले एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे प्रेमनरायण को चोटें आईं। वहीं, आरोप है कि बाइक सवार उनकी जेब में पड़े 250 रुपये भी निकाल ले गया। प्रेमनरायण शुक्ला भी अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घटना संचितपुर गांव के सामने बताई गई है। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने रुपये निकाले जाने की कहानी पर संदेह जताया।