{"_id":"5baa90dd867a55014042e4a7","slug":"21537904861-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर की हत्या कर बंबा में फेंका शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर की हत्या कर बंबा में फेंका शव, हंगामा
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे से चार दिन से लापता किशोर की हत्या कर शव बंबा में फेंक दिया गया। मंगलवार शाम उसका क्षत विक्षत शव खासबरा बंबा में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। किशोर के पिता ने कस्बे के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा मुगल रोड में शव रखकर जाम लगा दिया। देर शाम तक लोग जाम लगाकर हंगामा करते रहे।
राजपुर निवासी सुनील विश्नोई ने बताया कि 14 वर्षीय बेटा आकाश शुक्रवार को लापता हो गया था। वह खेलने जाने की बात कह घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन उसकी तलाश नहीं की। मंगलवार को कस्बे से करीब दो किमी दूर खासबरा गांव के पास बंबा में उसका शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बंबा से बाहर निकाला। शव क्षतविक्षत है उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोटों के निशान दिख रहे हैं और एक पंजा भी गायब है।
परिजनों ने कस्बे के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने मुगल रोड पर शव रख जाम लगा दिया। कस्बा इंचार्ज मंजीत सिंह नें ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण एसडीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया जा रहा है, अभी तहरीर नहीं मिली। घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।