फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पशुबाड़े में वन्य जीव का हमला, छह बकरियां घायल

पशुबाड़े में वन्य जीव का हमला, छह बकरियां घायल

Wed, 26 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पशुबाड़े में वन्य जीव का हमला, छह बकरियां घायल
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी बिरहर के शंकरपुर गांव में बीते सोमवार की रात किसी हिंसक वन्य जीव ने एक किसान के पशुबाड़े में हमला कर वहां बंधी छह बकरियों को घायल कर दिया। बकरियों की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर जीव अंधेरे में भाग निकला। गांववालों के मुताबिक, हमला करने वाला जीव भेड़िया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामविलास कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की रात वह खाना खाकर पशुबाड़े के बाहर बरामदे में लेटा था। तभी देर रात बाड़े में बंधी बकरियां तेजी के साथ मिमियाने लगीं। उसने टार्च जलाकर देखा तो बकरियों के ऊपर कोई वन्य जीव हमला कर रहा था। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी दौड़े और बाड़े को घेर लिया।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर जंगली जीव बाड़े की दीवार फांदकर तेजी से खेतों की ओर भाग निकला। रामविलास ने बताया कि जंगली जीव ने उसकी छह बकरियों को नुकीले दांतों से काटकर जख्मी कर दिया था। बताया कि सभी बकरियों के गले में ही दांतों के निशान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमला करने वाला वन्य जीव डील-डौल और शक्ल में भेड़िया जैसा दिखता था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी गांव मड़ेपुर में भी इसी जीव ने एक पशुबाड़े में हमला बोला था। लेकिन, वहां कुत्तों के भौंकने और खदेड़ लेने पर वह भाग निकला था। गांववालों में जंगली जीव के हमले को लेकर भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed