{"_id":"5b6b47224f1c1b827d8b75e7","slug":"21533757218-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के कार्यों में गुणवता से न किया जाए समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के कार्यों में गुणवता से न किया जाए समझौता
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समय से विकास कार्य पूरा करने के लिए कहा। वहीं विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करने के लिए कहा।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये कि महिला हेल्पलाइन में लगी महिलाओं के बैठने की व्यव्स्था जिला अस्पताल में कराएं। कहा कि बारिश का समय है, जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों की उपस्थिति व दवा की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन में तेजी लाएं। जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि हैडपंप रिबोर होने से छूट गए हैं उन्हें पूरा करा लें। बताया कि नोडल अफसर 10 व 11 अगस्त को जिले का भ्रमण करेंगी।
कहा कि पात्र लाभार्थी के सर्वेक्षण कार्य में हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभांवित किया जाए। आंगनबाड़ी केद्रों पर बिजली आदि की व्यवस्था पूर्ण कर लें। साथ ही राशनकार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विद्युत आदि की समीक्षा करते हुए कहाकि कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में अवशेष व अधूरे कार्यों को शीघ्र ही पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, डीएफओ ललित मोहन गिरी, सीएमओ डा. हीरा सिंह, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, पीडी शिव कुमार पांडेय, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।