{"_id":"59458a9b4f1c1b096c8b487d","slug":"21497729691-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग दलालों ने दो को पेट्रोल से जलाने किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग दलालों ने दो को पेट्रोल से जलाने किया प्रयास
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक (कानपुर देहात)।
झींझक रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह आरक्षण टिकट बुक कराने गए एक व्यक्ति से विवाद होने के बाद आधा दर्जन दबंग दलालों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दो लोगों को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। मौके पर परिजनों के पहुंचते ही हमलावर फायरिंग करके भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, पथराव करने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
क्षेत्र के जुरिया गांव निवासी अनिल पांडेय पुत्र स्व. रतीराम ने मंगलपुर पुलिस को बताया कि वह अपने भांजे मनीष अवस्थी के साथ झींझक स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने गया था। लाइन में घंटों से लगा था। तभी वहां पहुंचा टिकट दलाल संजय निवासी गंज नधौबा ने कई रिजर्वेशन फार्म काउंटर से बाबू को थमा दिए और उसका फ ार्म फेंक दिया। इसकी शिकायत मनीष ने जीआरपी से की। जहां पुलिस के पहुंचते वह फ रार हो गया।
अनिल पांडेय के मुताबिक वह अपने भांजे के साथ घर वापस जा रहा था, तभी पार्वती दालमील के पास संतोष यादव पुत्र हरीशंकर, अन्नू यादव निवासी स्टेशन रोड झींझक व दीपू यादव पुत्र स्व. अरविंद निवासी गंज नधौबा व दो अज्ञात लोग सफेद कार से उतरे। इसके बाद दीपू यादव ने गमछा से गला दबाना शुरू कर दिया और संतोष यादव ने तमंचे से फ ायर झोंक दिया। फायरिंग वह बाल-बाल बच गया। तभी अन्नू यादव ने उसके ऊपर बोतल में भरा पेट्रोल डाल दिया। संतोष व दीपू ने माचिस से आग जलाकर जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हंगामा सुनकर वहां पहुंचे परिजनों ने उन्हें ललकारा तो उक्त सभी ने पथराव कर दिया। साथ ही भांजे मनीष को गाड़ी में डालकर मालगोदाम के पास फेंक गए। मंगलपुर इंस्पेक्टर फ ाजिल सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों पर हत्या का प्रयास, पथराव, बलबा आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, जीआरपी ने भी तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
झींझक स्टेशन पर हुई घटना, चार नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
- रास्ते में घेरकर दलालों ने पेट्रोल से फूंकने का किया प्रयास