{"_id":"594588ce4f1c1bbd048b47d0","slug":"21497729230-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदंपति ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदंपति ने ट्रेन से कटकर जान दी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो: रोती-बिलखती धीरू की सास - 17पीयूके पी9
फाइल फोटो: मृतक धीरू - 17पीयूके पी10
: मृतका गोल्डी - 17पीयूके पी11
- पुखरायां और चौरा स्टेशन के बीच हुई घटना
- मऊखास गांव का था युवक, युवती हरहरा गांव की थी
अमर उजाला बयूरो
पुखरायां।
गृह कलह से ऊबकर नवदंपति ने शनिवार की शाम पुखरायां और चौरा स्टेशन के बीच विरोहा गांव के पास बरौनी-ग्वालियर मेल ट्रेन से कटकर जान दे दी। भोगनीपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी रामजीवन के पुत्र धीरू (20) का विवाह बीती 7 जुलाई 2016 को हराहरा गांव निवासी इंद्रकुमार की पुत्री गोल्डी (18) से हुआ था। लड़की के पिता इंद्रकुमार ने बताया कि शादी के चार महीने बाद गोल्डी और उसके सास, ससुर के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी थी। जिससे धीरू भी परेशान रहता था। शनिवार को एक फिर विवाद हुआ। घर से निकलने की चेतावनी मिलने पर धीरू और गोल्डी निकल पड़े। हराहरा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि करीब 4:30 पर धीरू के मोबाइल फोन से गोल्डी ने घर में झगड़े का जिक्र करते हुए मायके वालों को जल्दी भेजने की बात कही थी। जिस पर वह मऊखास गांव जा रहा था। रास्ते में रामजीवन ने धीरू और गोल्डी के ट्रेन से कटने की जानकारी दी।
पुखरायां के सहायक स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार सचान ने बताया कि ट्रेन रोकर ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी। भोगनीपुर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्रसिंह ने शवों के छितरे टुकड़े समेटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे गोल्डी के मायके वाले रो-रोकर बेहाल हो गए। जबकि, उसके ससुराल वाले नजर नहीं आए।