फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   21 purchasing centers set up for government procurement of paddy

धान की सरकारी खरीद के लिए बनाए 21 क्रय केंद्र

Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
21 purchasing centers set up for government procurement of paddy
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद के लिए तीन एजेंसियों के कुल 21 क्रय केंद्रों का अनुमोदन डीएम ने किया है। अन्य क्रय एजेंसियों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। एक नवंबर से धान की खरीद की जानी है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की जानी है। कामन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 8 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र खोलने के लिए पूर्व में प्रस्ताव आया था। डीएम जेपी सिंह ने इन प्रस्तावों का अनुमोदन किया है। जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पीसीयू, यूपीएसएस व मंडी समिति के प्रस्ताव प्राप्त होने शेष हैं। इन एजेंसियों से शीघ्र ही प्रस्ताव देने को कहा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल के डिफाल्टर राइस मिलों व केंद्र प्रभारियों को धान खरीद से बाहर किया गया है। धान बेचने के लिए इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीयन करा लें। आधार सत्यापन के जरिए पंजीकरण होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं में आधार को मोबाइल से लिंक की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए गए क्रय केंद्र
खाद्य विभाग : उपमंडी स्थल अकबरपुर में दो क्रय केंद्र, रनियां, मैथा, डेरापुर, रसूलाबाद, राजपुर, संदलपुर व डींघ विपणन कार्यालय तथा मंडी स्थल पुखरायां।
पीसीएफ : साधन सहकारी समिति लिमिटेड शिवली, बहलवापुर, रेरी, मुर्रा, अकारु, परौंख, मकरंदपुर कहिंजरी, रसूलाबाद।
भारतीय खाद्य निगम : रसूलाबाद।
----
एडीएम वित्त एवं राजस्व मक्का खरीद अधिकारी नामित
कानपुर देहात। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मक्का की सरकारी खरीद के लिए डीएम जेपी सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को प्रभारी अधिकारी मक्का खरीद नामित किया है। किसान किसी समस्या पर इनके कार्यालय का दूरभाष नंबर 05111-271361 व मोबाइल 9454417624 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed