फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 cows were hidden from the boxes of vegetables in the truck

फतेहपुर: ट्रक में सब्जियों की पेटियों से छुपाए थे 21 गोवंश, बिहार ले जाने की थी तैयारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
21 cows were hidden from the boxes of vegetables in the truck
ट्रक से बरामद गोवंश उतरवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में कल्यानपुर पुलिस ने हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास से बुधवार को गोवंश लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक में 21 गोवंश लदे थे। जो सब्जियों की पेटियों के बीच छुपाए हुए थे। ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। ये गोवंश इटावा से लादे गए थे। जिन्हें काटने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


वाराणसी में ड्राइवर और क्लीनर बदल जाते। पुलिस ने इससे पहले ही ट्रक पकड़ लिया। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि तस्करों ने गोवंश छिपाने के लिए ट्रक की बॉडी में चारों तरफ कैरेट लगाए थे। कैरेट में सब्जियां लोड थीं। ट्रक की तिरपाल हटवाई गई। तभी गोवंश दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने मोहम्मद गौस कुरैशी निवासी आजाद नगर थाना करारी कौशांबी, शिवकुमार जाटव निवासी मियां का टोला जहानाबाद, मोहम्मद सद्दाम निवासी फैजीपुर थाना मंझनपुर कौशांबी को गिरफ्तार किया है। गोवंश शिवराजपुर गोशाला भेजे गए हैं। पशु क्रूरता और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा है तस्करी का बड़ा खेल
चालक गौस कुरैशी ने पुलिस को बताया कि इटावा से मवेशियों से लदा ट्रक मिलता था, जो वह वाराणसी तक पहुंचाता था। वाराणसी में दूसरा ड्राइवर और क्लीनर मिलता था, जो ट्रक को बॉर्डर क्रास कर बिहार ले जाता था।

अढ़ौली में दुकानों के ताले टूटे, पुलिस सोती रही
अढ़ौली बाजार में सोमवार रात चोरों ने बाजार में संतलाल की हलवाई की दुकान, दीपू की कपड़े की दुकान, रमेश की फोटो कॉपी की दुकान के ताले तोड़े, लेकिन चोरी में असफल रहे। फिर चोरों ने छोटू प्रजापति, अतीक की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी और हजारों का सामान चुरा ले गए। एक ट्रैक्टर की बैट्री खोलकर ले गए। धाता महेवा मार्ग पर सोलर पैनल की बैट्रियां चोरी हुईं। चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है। पुलिस नशेबाजों का काम बताकर मामले से पल्ला झाड़ रही है। थानेदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed