फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   48 घंटे बाद बुझी पेपर मिल की आग

48 घंटे बाद बुझी पेपर मिल की आग

Thu, 24 Jan 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद बुझी पेपर मिल की आग
कानपुर देहात। ग्रोथ सेंटर जैनपुर स्थित आनंदेश्वर पेपर मिल में सोमवार को शार्ट सर्किट से लगी आग बुधवार दोपहर तक पूरी तरह से बुझाई जा सकी। कच्चे माल के ढ़ेर में पानी डालकर दूसरे स्थान पर डलवाया गया। इसके बाद दमकल वाहन रवाना हुए। हालांकि, बीते मंगलवार की देर रात कानपुर के दो वाहन रवाना कर दिए गए थे वहीं जिले की तीन गाडिय़ां दोपहर तक पानी की बौछार करती रहीं।
विज्ञापन

आनंदेश्वर पेपर मिल में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग पर दमकल कर्मियों ने लगातार 48 घंटे मेहनत करके काबू पा लिया। इसके बाद राहत की सांस ली। परिसर में जमा गत्ता आदि कच्चे माल का ढेर जलकर खाक हो गया है। उसमें दमकल कर्मियों ने पानी डालकर जेसीबी से पलटने के बाद दूसरे स्थान पर डलवाया, जिससे आग सुलगने की संभावना न रहे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की देर रात आग काबू होने पर कानपुर के दो दमकल वाहन रवाना कर दिए गए थे। बुधवार को दोपहर तक माती की दो व भोगनीपुर के एक दमकल वाहनों ने पानी की बौछार कर आग पूरी तरह से शांत कर दिया। इधर मलबे को वहां से हटवाने के लिए सात जेसीबी व करीब एक दर्जन ट्रैक्टर लगाए गए थे। मलबा का स्थान बदल दिया गया है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद सभी दमकल वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल से वापस हो गए। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब मिल प्रबंधन की ओर से आग के बचाव के इंतजामों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed