{"_id":"5b77260842c792463a2e42e5","slug":"201534535176-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और लोडर में टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और लोडर में टक्कर, तीन की मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। उत्तरीपुरा कस्बे में जीटी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने आ रहे एक लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में लोडर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीणों और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायलों को हैलट कानपुर भेजकर है, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी है।
शुक्रवार की दोपहर बाद 2:30 बजे कानपुर से बिल्हौर की ओर जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने हनुमान मंदिर के समीप सेवा मंदिर स्कूल के सामने जीटी रोड पर सामने से आ रहे एक लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर पलटकर जीटी रोड किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना होते ही रोडवेज और लोडर में बैठी सवारियों की चीखपुकार मच गई। दुर्घटना देखकर दौड़े ग्रामीण पहुंचे और लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि दुर्घटना विकास नगर की बस संख्या (यूपी 77 एएन 1497) और लोडर (यूपी 78 डीटी 5946) में टक्कर से हुई है। दुर्घटना में लोडर सवार संजीव कुमार द्विवेदी (30) पुत्र एचओ द्विवेदी निवासी 90 ई/12 दबौली, थाना गोविंदनगर कानपुर, रजनीकांत (40) पुत्र चुन्नू निवासी मल्लावा जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को हैलट अस्पताल ले जाया गया था। जहां होमगार्ड संजीव कुमार (45) पुत्र चैतन्य देव निवासी मिढ़ाकुर गांव, थाना मलपुरा, आगरा की हैलट पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। घायल सावित्री देवी पत्नी रजनीकांत निवासी मल्लावा हरदोई, परमेश्वर पुत्र लालाराम निवासी सांडी, जिला हरदोई घायल हैं। हैलट में इलाज चल रहा है। बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गयी है।
विज्ञापन
उधर दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि रोडवेज बस चालक की गलती से दुर्घटना हुई, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए रोडवेज चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया, जबकि पुलिस ने रोडवेज परिचालक को हिरासत में लिया है।