{"_id":"5b538f5f4f1c1b49748b62d8","slug":"201532202847-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की देररात मुखबिर की सूचना पर नकली शराब का अवैध कारोबार करने के मामले में अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल, शीशी, रेपर के साथ ही अन्य सामग्री बरामद की है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
शनिवार को कोतवाली अकबरपुर में प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दरगवां गांव निवासी सुमित उर्फ मोनू यादव अपने भाई अमित उर्फ सोनू यादव के साथ नकली शराब की सप्लाई देने के लिए स्कार्पियो गाड़ी से जा रहा था। अलमापुर गांव के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका भाई अमित उर्फ सोनू यादव मौके गाड़ी सहित भागने में सफल हो गया।
पकड़े गए आरोपी सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने घाटमपुर क्षेत्र के पतरसा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास संचालित नकली शराब बनाने की फैक्ट्री में छापा मारकर प्रदीप कुमार सचान और वंशलाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने ट्यूबवेल के कमरे व केले के खेत से 9 जरीकेन में 315 लीटर केमिकल, 110 क्वार्टर में 22 लीटर मस्तीह ब्रांड की नकली शराब, नकली शराब में प्रयुक्त होने वाला दो लीटर केमिकल रंग, 700 बार कोड स्टीकर, 3000 झूम रेडिको ब्रांड के रैपर, 4200 ढक्कन, 2900 खाली क्वार्टर शीशी, 35 गत्ते, 2 सैलो टेप व दो खाली जरीकेन बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी अमित उर्फ सोनू यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में शामिल सीओ सदर अर्पित कपूर, कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला, उमाकांत ओझा, मोहित लाल, विक्रम सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रोहित तिवारी, राजीव कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।