{"_id":"5b23f9804f1c1baf6e8b8443","slug":"201529084288-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्रक से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ट्रक से टकराई, एक की मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। तिलक लेकर फतेहपुर जा रहे कार सवार लड़की के भाई की मौके पर मौत हो गई। बहन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर गांव निवासी अखिलेश तिवारी की पुत्री साधना की शादी फतेहपुर जिले के दतौली गांव में रामाशीष मिश्रा के पुत्र विजय के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को मारुति वैन से अखिलेश परिवार सहित लड़की का तिलक लेकर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जौहरपुर में नरेंद्र ढाबा के सामने फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में लड़की के भाई प्रदीप तिवारी (20) की मौत हो गई। बहन प्रांजलि तिवारी (17) व रिंकी पांडेय (30), फुफेरे भाई ऋतु द्विवेदी (22) पुत्र जयराम और मोनू (22) पुत्र शिवप्रसाद द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। ढाबा मालिक व कर्मी मौके पर पहुंचे। बेंदाघाट पुलिस चौकी व यूपी-100 को फोन किया। पुलिस की मदद से प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह व अन्य ग्रामीणों ने कार की खिड़कियां काटकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर घायलों को पीएचसी तिंदवारी से चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। उधर, वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसके नाम व पता की जानकारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तिलक लेकर फतेहपुर जा रही कार ट्रक से टकराई
लड़की के भाई की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल
क्षतिग्रस्त कार की खिड़कियां काटकर बाहर निकाला
पीएचसी तिंदवारी से सभी घायल जिला अस्पताल रेफर