{"_id":"5a774f924f1c1b387b8b4879","slug":"201517768594-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार जख्मी हो गए। उधर, बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव का भगत सिंह (30) पुत्र निर्भय सिंह शनिवार की शाम पड़ोसी राजा सिंह (35) के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहा था। गांव के नजदीक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चला रहा राजा सिंह व भगत और दूसरी बाइक सवार छोटा पाल (31) घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान भगत की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा विनोद सिंह ने बताया कि भगत अविवाहित था। वह मूल रूप से हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव का था। खैराडा गांव स्थित ननिहाल में मां और छोटे भाई के साथ रहकर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव का सुरेश (22) पुत्र भोला प्रसाद शनिवार को शाम अपने फुफेरे भाई पप्पू (30) के साथ जामूं गांव जाते समय बाइक के साइकिल से टकरा जाने पर घायल हो गए। साइकिल सवार राजनारायण (48) भी जख्मी हो गया। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।