फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पिटाई से रेप पीड़ित किशोरी के गर्भस्थ शिशु की मौत

पिटाई से रेप पीड़ित किशोरी के गर्भस्थ शिशु की मौत

Sun, 23 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से रेप पीड़ित किशोरी के गर्भस्थ शिशु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। गैंगरेप से गर्भवती हुई दलित किशोरी के रिपोर्ट दर्ज कराने पर तीन आरोपियों ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। इससे उसके छह माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत गंभीर है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने के साथ डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से करीब आठ महीने पहले शौच जाते समय गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। खौफजदा किशोरी महीनों चुप रही। पखवारे भर पहले परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछताछ में किशोरी ने आपबीती बताई। 15 जुलाई को पिता ने शहर कोतवाली में गांव के तीन युवकों शुभम, लालबहादुर और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



पिता का आरोप है कि इसी दिन रात को आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी को बेरहमी से पीटा। बचाने में परिजन भी चोटहिल हो गए। शुक्रवार रात किशोरी की हालत बिगड़ गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर सरोज श्रीवास्तव की निगरानी में इलाज के बाद किशोरी ने छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया। किशोरी की हालत गंभीर है। नवजात के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। डीएनएस टेस्ट कराने के लिए सैंपल भी लिया गया। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिटाई से रेप पीड़ित किशोरी के गर्भस्थ शिशु की मौत
आठ महीने पहले गांव के तीन युवकों ने किया था दलित किशोरी से दुष्कर्म
रिपोर्ट दर्ज कराने से भड़के आरोपियों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात
डीएन जांच को लिया गया सैंपल, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed