फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20,000 poor people will get their ration, cards of the rich will be cancelled.

Kanpur News: 20 हजार गरीबों को मिलेगा हक का राशन, अमीरों के निरस्त होंगे कार्ड

Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
20,000 poor people will get their ration, cards of the rich will be cancelled.
कानपुर। शहर ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए भी नए राशन कार्ड बनवाने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे 20 हजार से अधिक पात्र ग्रामीण परिवार अब किसी भी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में लक्ष्य लगभग पूरा था, जिस कारण नए कार्ड बनने की संभावना ज्यादा नहीं थी। लेकिन शासन स्तर से 23 हजार अपात्रों की सूची भेजने के बाद गरीबों को राशन कार्ड बनवाने का पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बीते 15 दिन पहले शासन ने जिले के 23468 ऐसे अमीरों की सूची जारी की थी जो अपात्र की श्रेणी में थे। इसमें कोई चार पहिया वाहन स्वामी तो कोई पांच एकड़ से अधिक भूमि वाला कार्ड धारक है। कई ऐसे थे जिनका व्यापार में 25 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर है। इन सभी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। माना जा रहा है इन सभी लोगों कार्ड निरस्त होगा। ऐसे में जिले में संचालित 1376 सरकारी राशन की दुकानों में जरूरतमंद कार्ड धारक जुड़ सकेंगे। जिले में कुल 8 लाख कार्ड धारक हैं। जिसमें 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारक और 7.40 लाख पात्र गृहस्थी कार्ड धारक राशन ले रहे थे। सत्यापन के बाद अपात्रों का नाम सूची से हटना है। इनके स्थान पर वास्तविक गरीबों और जरूरतमंद परिवारों को नया राशन कार्ड मिलेगा। यानी अब वह गरीब परिवार, जो अब तक पात्र होते हुए भी वंचित रह गए थे, उन्हें भी सस्ता राशन पाने का हक मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन-

अपात्रों का घर-घर सत्यापन कराया जा रहा है। 20 हजार से अधिक गरीब अब अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। वो ऑनलाइन आवेदन करें सत्यापन के बाद उन्हें राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed