फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20-year sentence for accused of sexual assault with teenager in mahoba

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने 17 दिन में सुनाया फैसला

Sat, 23 Nov 2019 02:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
20-year sentence for accused of sexual assault with teenager in mahoba
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने सुनवाई के नौ दिन सहित कुल 17वें दिन में फैसला सुनाकर इतिहास रच दिया। अभियुक्त को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई, साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन


महोबा में कबरई के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी 05 अक्तूबर 2019 को बाजार गई थी, जहां से कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी करन अहिरवार ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर लिया। पीड़िता के भाई ने घटना की रिपोर्ट 06 अक्तूबर को थाना कबरई में करन अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अभियुक्त किशोरी को 20 दिन तक चित्रकूट और दिल्ली में किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखे रहा। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी करता रहा। 25 अक्तूबर को कबरई पुलिस ने रेलवे स्टेशन कबरई के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने 06 नवंबर 2019 को न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी। न्यायालय ने 13 नवंबर को अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र बनाया। आरोप पत्र सृजित होते ही न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई।शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश रामकिशोर शुक्ला ने दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए, जबकि बचाव में एक गवाह पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने करन अहिरवार को पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई।

इस मुकदमे की सरकार पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका है। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जिले में पहली दफा इतनी जल्दी फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
- 05 अक्तूबर 2019 को किशोरी को मुख्य बाजार से अभियुक्त बाइक से अगवाकर चित्रकूट ले गया।
- 06 अक्तूबर 2019 को मृतका के भाई ने थाना कबरई में करन अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
- 25 अक्तूबर 2019 को पुलिस ने रेलवे स्टेशन कबरई के पास दोनों को गिरफ्तार किया।
- 06 नवंबर 2019 को कबरई पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की।
- 13 नवंबर 2019 को न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र सृजित किया और सुनवाई शुरू हुई।
- 22 नवंबर 2019 को अदालत ने अभियुक्त को 20 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed