फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 new buses gifted to the region, travel will be easy

Kanpur News: रीजन को 20 नई बसों की सौगात, सफर होगा आसान

Sat, 14 Dec 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
20 new buses gifted to the region, travel will be easy
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम ने इटावा रीजन को 20 नई बसों की सौगात दी है। इन नई बसों को इटावा समेत पांच डिपो में जरूरत के हिसाब से आवंटित किया गया है। नई बसों को लंबी दूरी की यात्रा पर भेजा जाएगा, इससे यात्रियों को ठंड के मौसम में सफर आसान होगा। साथ ही आरएम ने 30 नई बसों की मांग परिवहन निगम से की है, जिनके महाकुंभ स्नान से पहले मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

इटावा परिचालन क्षेत्र में आठ डिपो लगते हैं। इसमें इटावा समेत सैफई, मैनपुरी, बेबर, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, शिकोहाबाद व फिरोजाबाद डिपो लगते हैं। मौजूदा समय में आठ डिपो में 488 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। इटावा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश सीएस आर्या ने बसों की कमी को देखते हुए 50 नई बसों की मांग रोडवेज परिवहन निगम से की थी।
विज्ञापन

इसमें 20 नई बसों की सौगात इटावा रीजन को मिल गई है। वहीं, 30 नई बसें महाकुंभ स्नान से पहले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 20 नई बसों का डिपो की जरूरत के हिसाब से आवंटन कर दिया है। इसमें जो डिपो छूट गए है, उनको नई बसें मिलने के बाद आवंटन दिया जाएगा। इन नई बसों को दिल्ली, बनारस, गोरखपुर, बांदा-चित्रकूट, लखनऊ आदि स्थानों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई 20 बसों को डिपो वार आवंटन
डिपो का नाम कुल मिली नई बसें
इटावा 4
मैनपुरी 6
फर्रुखाबाद 6
बेबर 2
छिबरामऊ 2

हाल में आई 20 नई बसों में आठ डिपो में पांच डिपो को नई बसें आवंटित की गई है। वहीं, तीन डिपो को नई बसों को अभी तक सौगात नहीं मिली है। इसमें सैफई, शिकोहाबाद व फिरोजाबाद डिपो शाामिल है। अन्य 30 नई बसें आने पर इन डिपो को वरीयता दी जाएगी।


रोडवेज परिवहन निगम से 50 नई बसों की इटावा रीजन क्षेत्र के लिए मांग की गई थी। इसमें 20 नई बसें रीजन को मिल गई है जबकि 30 नई बसें आने को है। उम्मीद है महाकुंभ स्नान से पहले रीजन को यह बसें मिल जाएगी। उन नई बसों को छूट गए डिपो को आवंटित की जाएगी।
-उमेश सीएस आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा रीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed