{"_id":"5cf15ed4bdec22073561cf5d","slug":"20-lakh-theft-from-business-man-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 ताले तोड़कर कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी, फिर चोरों ने मिठाई खाई और ठंडा पानी भी पिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 ताले तोड़कर कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी, फिर चोरों ने मिठाई खाई और ठंडा पानी भी पिया
Fri, 31 May 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी के यहां बीस लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता में संजय गांधी नगर में चावल कारोबारी रमेश चंद्र गुप्ता के बंद घर में चोरी हो गई। मेनगेट का ताला तोड़कर कमरों में घुसे चोर कुल 21 ताले तोड़कर नगदी और जेवर समेत 20 लाख का माल समेट ले गए।
कारोबारी के मुताबिक 27 मई को वह पत्नी श्वेता के साथ बाला जी दर्शन को गए थे। गुरुवार को घर लौटने पर मेनगेट का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। चोर लॉकर से 1.87 लाख रुपये, पुराने चांदी के करीब एक हजार सिक्के, सोने के बिस्कुट, पुश्तैनी जेवर समेत 20 लाख का माल समेट ले गए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि कारोबारी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
न तो फोरेंसिक बुलाई और न ही डॉग स्क्वाड
मेनगेट का ताला तोड़कर चोर ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक पहुंचे थे। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की। न तो डॉग स्क्वाड बुलाया और न ही फोरेंसिक टीम।
विज्ञापन
मिठाई खाई और ठंडा पानी पिया
घर में घुसे चोरों ने पूरे इत्मीनान के साथ वारदात को अंजाम दिया। फ्रिज से निकालकर मिठाई खाई और ठंडा पानी पिया। कारोबारी की पत्नी श्वेता ने बताया कि फ्रिज में रखा मिठाई का डिब्बा खाली मिला। इसके अलावा कमरों में जगह-जगह पानी की खाली बोतलें रखीं थीं।
वारदात में करीबी का हाथ
थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कारोबारी से पूछताछ करके के पता लगाया जाएगा कि किसके पास उनके बालाजी दर्शन जाने की जानकारी थी।