छेड़खानी का विराेध किया ताे सीने में तमंचा सटा कर सगी बहनाें काे मारी गाेलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें उसने तीन साथियों की मदद ली, जिन्होंने दोनों बहनों को पकड़ा और जीतू ने तमंचे से उनके सीने में दो-दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। चारों ने जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया। एडीजी और आईजी ने 24 घंटे में दोहरी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50-50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बसरेहर थाने के केलामऊ गांव में सोमवार शाम किसान राम किशोर शाक्य की दो बेटियों संध्या (17) और शालू (13) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह घर के पास खेत में इनके शव मिले थे। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पर छानबीन में भाई जितेंद्र ने बताया था कि कुछ माह पहले गांव के संजय, आनंद और पड़ोसी गांव नगरा के जीतू ने संध्या से छेड़खानी की थी।
दूसरे दिन घर में घुसकर बदसलूकी की। बसरेहर थाना पुलिस ने इन पर कार्रवाई की थी। इस दौरान जीतू ने संध्या को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बुधवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया था। इधर विनीत उर्फ जीतू पुत्र खुशीलाल जाटव निवासी नवाबपुर व उसके साथी अतिवीर पुत्र महेश जाटव को पकड़ा गया तो दोनों ने अपराध कबूल दिया।
साथ ही हत्या में शामिल आनंद बाबू पुत्र हरी सिंह व रंजीत पुत्र लायक सिंह कठेरिया निवासी केलामऊ के नाम बताए तो इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। जीतू ने बताया कि शुरू में संध्या का उससे लगाव था। बाद में उसने नाता तोड़ा तो उसने हत्या की योजना बना ली। एसएसपी ने बताया कि हत्या से पहले चारों ने गांव के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद फोन कर संध्या को बुलाया।
संध्या के साथ छोटी बहन भी आई तो सबूत मिटाने के लिए उसकी भी हत्या कर दी। चारों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी। हत्या में इस्तेमाल तमंचे को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी के साथ एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी क्राइम महेश अत्री, सीओ सैफई निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी अंजनी चतुर्वेदी और सीओ भरथना विकास जायसवाल भी मौजूद थे।