फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.87 lakh crossed over from ATM

कानपुर: चिमटे से एटीएम का शटर रोक निकाले 2.87 लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर

Sun, 17 Jan 2021 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Jan 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
2.87 lakh crossed over from ATM
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में गुमटी नंबर पांच स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से बड़े ही शातिर ढंग से 2.87 लाख रुपये पार कर लिए गए। शातिर कार्ड स्वाइप कर रुपये निकालने की पूरी प्रक्रिया अपनाते। इसके बाद जैसे ही पैसे बाहर आते शटर को चिमटे से पकड़ लेते।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब ट्रांजेक्शन डिक्लाइन (लेनदेन रद्द) हो जाता तो रुपये निकालकर शटर छोड़ देते। इससे उनके खाते से पैसे नहीं कटते और एटीएम से पैसे भी निकल जाते। शातिरों ने यह रकम 20 दिसंबर से तीन जनवरी तक निकाली। दो सप्ताह तक किसी को खबर ही नहीं लगी।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा ने जब कैश का मिलान कराया तो इसका पता चला। एटीएम बूथ में लगे कैमरों की फुटेज चेक की गई तो शातिर कार्ड स्वाइप करने के बाद बाद कैश ट्रे के शटर में चिमटे से छेड़छाड़ करते नजर आए। नजीराबाद पुलिस ने स्वाइप किए गए एटीएम की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि हरियाणा के मेवात की एक बैंक का है। थाना प्रभारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed