फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.86 lakh fraud in the name of KYC update woman called posing as bank employee report filed

Kanpur: केवाईसी अपडेट के नाम पर 2.86 लाख की ठगी, महिला को बैंककर्मी बनकर किया था फोन, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 08:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 08:24 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित महिला ने बताया कि शातिर ने खाते की केवाईसी अपडेट न करने पर उसके बंद हो जाने की बात कही थी। कहा था कि ऐसा नहीं करोगे, तो ऑनलाइन फ्रॉड हो सकता है।

विज्ञापन
2.86 lakh fraud in the name of KYC update woman called posing as bank employee report filed
केवाईसी के नाम पर ठगी - फोटो : iStock

विस्तार

कानपुर के चकेरी में साइबर ठग ने महिला को बैंककर्मी बनकर फोन किया। खाते की केवाईसी अपडेट के नाम पर महिला के मोबाइल पर लिंक भेजा। क्लिक करते ही बैंक खाते से 2.85 लाख रुपये कट गए। पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

गांधी ग्राम निवासी सरिता देवी ने बताया कि चार मार्च को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम आशुतोष सिंह बताया और कहा कि वह बैंककर्मी है। फिर उसने खाते की केवाईसी अपडेट न करने पर उसके बंद हो जाने की बात कही।
विज्ञापन

छह मार्च को भेजा था लिंक
साथ ही, कहा कि ऐसा नहीं करोगे तो ऑनलाइन फ्रॉड हो सकता है। वह उसके झांसे में आ गईं और हामी भर दी। शातिर ने छह मार्च को लिंक भेजा जिस पर क्लिक करते ही पैसे कट गए। ठगी का पता चलने पर साइबर सेल व चकेरी थाने में सूचना दी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed